एसपी जीआरपी की अगुवाई मे जीआरपी की मिली सफलता शातिर किस्म के अपराधी को चोरी गये माल के साथ किया गिरफ्तार |

लक्सर | वादी निवासी- खजूरिया थाना बडखेडा बिसलपुर पीलीभीत उ0प्र0 ने थाने पपर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि वादी ट्रेन के माध्यम से रात्रि मे रेलवे स्टेशन लक्सर पर पहुंचा, रात्रि का समय होने के कारण वह टिकटघर रेलवे स्टेशन लक्सर पर सो गया था सोते समय किसी अज्ञात चोर वादी का 01 मोबाईल फोन चोरी कर लिया गया । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 45/2025 धारा 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन मे मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर रचना देवरानी के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से रेलवे स्टेशन लक्सर परिसर से एक अभियुक्त सचिन उर्फ माठा पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम खरन्जा कुतुबशेर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष को चोरी गये मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह पूर्व मे भी कई मुकदमो मे जेल जा चुका है अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त-
सचिन उर्फ माठा पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम खरन्जा कुतुबशेर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *