*सट्टे की खाई बाडी करते एक सटोरी चढा हरिद्वार पुलिस हत्थेमौके से सट्टा पर्ची व नकदी बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये गये निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लक्सर निवासी दीपक को लक्सर क्षेत्र से सटटे की खाई बाडी करते हुये मय नगदी व सट्टा पर्ची, के साथ दबोच लिया । पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर गेम्लिंग एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

नाम पता आरोपी
दीपक पुत्र शेर सिह निवासी वार्ड न01 अम्बेडकर नगर थाना कोतवाली लक्सर।

बरामदगी*
बरामद ₹600/- रुपये व गत्ता, सट्टा पर्ची मय पेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *