चैकिंग को दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति, अवैध चाकू के साथ चढे हरिद्वार पुलिस के हत्थे अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे आरोपी, किसी बडी घटना कारित करने के फिराक में थे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये ‘’ऑपरेशन लगाम’’ को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानो से अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये दोनों व्यक्ति थाना क्षेत्र में अवैध चाकू लेकर लोगो को डरा धमकाकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते आरोपियों को अवैध चाकू के साथ पकडा गया । पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है  l

नाम पता आरोपी
1-वंश कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी प्रतापपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2-आकाश कुमार उर्फ भोला पुत्र विक्रम सिह निवासी लक्सर गांव वार्ड न01 थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
02 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *