चैकिंग के दौरान 02 संदिग्ध दबोचे, 02 नाजायज चाकू बरामद अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था मे घूम बडी घटना कारित करने के फिराक में थे आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये ‘’ऑपरेशन लगाम’’ को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानो से अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये दोनों व्यक्ति थाना क्षेत्र में अवैध चाकू लेकर लोगो को डरा धमकाकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, को0 सिविल लाइन रुड़की पुलिस की सतर्कता से समय रहते अभियुक्तगणों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध को0 सिविल लाइन रुड़की पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है l अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग –
1 मु0अ0सं0-331/25 धारा 25 1(ख)(ख) शस्त्र अधि0 बनाम अमित
2 मु0अ0सं0-332/25 धारा 25 1(ख)(ख)शस्त्र अधि0 बनाम शहजाद उर्फ सुक्का

गिरफ्तार अभियुक्त
1- अमित पुत्र रमापत यादव निवासी बरेली थाना खांडसा अयोध्या उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष
2- शहजाद उर्फ सुक्का पुत्र जमशेद निवासी नवाबी वाली गली बांदा रोड माहीग्रान थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

बरामदगी*
02 नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *