वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क करने हेतु थाना थत्यूड़ पुलिस की पहल गांव में एकल रहने वाले एवं बुजुर्गों का जाना हाल |

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, के निर्देशन में, एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत थाना थत्यूड़ पुलिस टीम ने ग्राम सुक्टियाना का भ्रमण कर 01 एकल नागरिक एवं 07 वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर पुलिस टीम ने उन्हें वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों व “डिजिटल अरेस्ट” जैसी नई ठगी की घटनाओं के प्रति सतर्क किया।

यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी / डिजिटल अरेस्ट / बैंक फ्रॉड जैसी घटना हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।

अज्ञात कॉल, लिंक या मोबाइल एप डाउनलोड करने से बचें ।

बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी (जैसे OTP, ATM पिन, पासवर्ड आदि) किसी से भी साझा न करें।

संदिग्ध कॉल आने पर घबराएं नहीं, तुरंत परिजनों या पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *