थाना दिवस के अवसर पर लक्सर पुलिस ने सुनी आमजन की समस्याएँ |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली लक्सर में थाना दिवस का आयोजन किया गया । थाना दिवस के अवसर पर आस-पास के नागरिकों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक फरियादियों को आमंत्रित किया गया। कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पुलिस स्तर की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य विभागीय विषयों पर फरियादियों को आवश्यक जानकारी व दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । आमजन ने समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस की पहल की सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *