
रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब / स्मैक/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना कोतवाली गंग नहर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रा अंतर्गत दौराने चेकिंग 01 व्यक्ति मोहम्मद बासिद पुत्र जव्वाद निवासी पाडली गुर्जर रुड़की गंग नहर हरिद्वार को आम का बाग पनियाला लाठर देवा तिराहा से 10.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या -446/ 25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम मोहम्मद बासिद पंजीकृत किया गया ।












Leave a Reply