
रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर |वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंटों की शत–प्रतिशत तामिल हेतु निर्देशित किया गया है । कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा पाडली गुर्जर, रुड़की स्थित वारंटी के मस्कन पर दबिश दी गई, जहाँ वारंटी सहवान पुत्र रियासत अली (उम्र 34 वर्ष) घर पर मौजूद मिला। वारंटी को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।












Leave a Reply