दस बरस से ज्यादा वक्त से हत्या मामले में फरार आरोपी दबोचा थाना कौओकोल, जनपद नवादा बिहार से जुड़ा हुआ है हत्या का मामला |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | थाना कौआकोल (नवादा) बिहार से मु0अ0स0-49/2014 धारा-147,148,149,379,302,34 भादवि व 27 आयुध अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी विरेन्द्र मण्डल की गिरफ्तारी हेतु STF पुलिस गया बिहार से कोतवाली नगर हरिद्वार पहुंची। आरोपी की लोकेशन शान्तिकुंज के आस-पास आ रही थे। फरार चल रहे शातिर की गिरफ्तारी में सहयोग हेतु हरिद्वार पुलिस से पुलिस बल की मांग की गयी थी । कोतवाली पुलिस और STF पुलिस गया बिहार ने संयुक्त संयुक्त रूप से शान्तिकुंन्ज के आस-पास से अच्छी किस्म की सुरागरसी पताररसी एवं मुखबिर तन्त्र की सहायता से आरोपी विरेन्द्र मण्डल उपरोक्त को धर दबोच लिया ।

पकड़ा गया आरोपी-
अभियुक्त विरेन्द्र मण्डल पुत्र विशुनदेव मंडल निवासी-साकिन रुस्तमपुर थाना कौआकोल जिला नवादा बिहार। उम्र-44 वर्ष

आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0स0-49/2024 धारा-147,148,149,379,302,34 भादवि व 27 आयुध अधिनियम, थाना-कौआकोल, जिला नबादा बिहार
2- मु0अ0स0-114/2001 धारा-341,323,354,379 भादवि, थाना-कौआकोल, जिला नबादा बिहार
3- मु0अ0स0-18/2004 धारा-147,148,149,427 भादवि, थाना-कौआकोल, जिला नबादा बिहार
4- मु0अ0स0-76/2010 धारा-147,148,149,427 भादवि, थाना-कौआकोल, जिला नबादा बिहार
5- मु0अ0स0-96/2013 धारा-342,323,354,379 भादवि व 27 आयुध अधिनियम, थाना-कौआकोल, जिला नबादा बिहार
6- मु0अ0स0-05/2015 धारा-302,34 भादवि, थाना-कौआकोल, जिला नबादा बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *