टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली नई टिहरी क्षेत्रांतर्गत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर स्कूल ढुंगीधार टिहरी में उप निरीक्षक रीना नेगी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं गुरु जनों को नए आपराधिक कानूनों ,नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध मे ट्रिपल राइडिंग, zig zag mcycle चलाने ,नाबालिक द्वारा वाहन न चलाना , हेलमेट न पहनना , की कानूनी जानकारी देकर जागरुक किया गया ।
मौजूद सभी छात्र छात्रों को बताया गया कि अनावश्यक क्रियाकलापों व नशाखोरी में ना पड़े।सोशल मीडिया व्हाट्सएप,फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग अपनी सिलेबस की पढ़ाई संबंधी जानकारी करने में करें, किसी भी अवेध पोस्ट पर कमेंट न करने और शेयर भी न करें ,किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आए।
साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर और 112 पर कॉल करने एवं अपने परिजनों को इस संबंध में अवगत करायें।
जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 80-100 छात्र-छात्राओं एवं 4-5 शिक्षक,शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
















Leave a Reply