मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मिशन नशा मुक्त उत्तराखंड 2025 को बनाने के क्रम में श्री आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी द्वारा नशामुक्त टिहरी बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया है ।

टिहरी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मिशन नशा मुक्त उत्तराखंड 2025 को बनाने के क्रम में आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी द्वारा नशामुक्त टिहरी बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया है | थाना लंबगांव पुलिस द्वारा 10 बोतल 8PM अंग्रेजी शराब, 40 पाउच नाइट किंग देशी शराब व 24 कैन बीयर HAYWARDS 5000 मय वाहन संख्या UK-07BN-4105 HYUNDAI ACCENT के साथ किया 01 अभियुक्त को गिरफ्तार | जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध नशे की व शराब की बिक्री तथा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गए थे । इसी क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा आज समय 13.35 बजे एक एसेंट कार नम्बर UK07BN-4105 को चेक किया गया तो वाहन को संदिग्ध अक्षय सहदेव चला राह था, वाहन चालक की कार को चेक किया गया तो अक्षय उपरोक्त की कार मे 10 बोतल 8PM अंग्रेजी शराब, 40 पाउच नाइट किंग देशी शराब व 24 कैन बीयर HAYWARDS 5000 बरामद हुई ।

जिस कारण वाहन चालक को मय बरामदा अवैध शराब /बियर के साथ समय 13.35 बजे सियालकी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध में थाना लंबगांव जनपद टिहरी गढवाल पर वाहन चालक अभियुक्त अक्षय सहदेव के विरुद्ध मु0अ0सं0-30/25 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त अक्षय सहदेव के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्त का नाम पता-
अक्षय सहदेव पुत्र स्व श्री कुलदीप सहदेव निवासी ग्राम वहरा चौक थाना कोतवाली उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *