टिहरी | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा जारी दिशा-निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में |
आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक जेoआर जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइलओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में टिहरी गढ़वाल ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम अभियान के तहत टीम प्रभारी के दिशा निर्देशन में रामझूला ,आस्था पथ, पीडब्ल्यूडी तिराहा, होटल, धर्मशालायो में गुमशुदाओ की खोजबीन/तस्दीक की जा रही है । खोजबीन के दौरान एक बालक जो की खारा स्रोत के पास वेज बिरयानी का ठेला लगा कर काम कर रहा था जब बच्चे से पूछा बेटा ये ठेला किसका है तो उसने बताया कि मैं इस ठेले में काम करता हूं जब ठेले के मालिक सूरज कश्यप को फोन करके बुलाया गया तो उसने बताया कि ये लड़का आज ही सुबह मेरे पास आया था और ठेले में काम मांग रहा था और बोल रहा था मैने कल से कुछ नहीं खाया मैने तरस खाकर इसको दुकान में बैठा दिया ।
बच्चे को विश्वाश में लेकर उसके परिजनों का नंबर लिया गया और उनसे पूछा गया की आपका बेटा कहा है |
2 दिन से बच्चे के माता/पिता द्वारा बच्चे की खोजबीन की गई परंतु कोई सफ़लता नहीं मिली टीम द्वारा बच्चे के परिजनों से संपर्क किया गया और उनको बच्चे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारा बेटा पिता जी की डांट से नाराज़ होकर घर से चला गया था बच्चे के माता/पिता को बुलाकर बच्चे को उनके सुपूर्द किया गया |
बच्चे का विवरण
लक्ष्मण ( काल्पनिक नाम) S/0 राम नारायण उम्र 16 साल पता ग्राम लवेडा थाना मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश
आप्रेशन स्माइल टीम जनपद टिहरी गढ़वाल
(1) टीम प्रभारी S.I अनिरुद्ध मैठाणी। (1)हेड कांस्टेबल अनिल कुमार (2) हेड कांस्टेबल भरत धनई (3) हेड कांस्टेबल निशांत रमोला। L/c इंदु
















Leave a Reply