
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी अभियान के क्रम में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान भाईचारा ढाबे के पास, नहर पटरी पर जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से पुलिस टीम ने एक आरोपी को धर दबोचा । आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 103 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹30,000/-) बरामद की गई । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गलत संगति में पड़कर नशा करना सीख गया था। सस्ता नशा करने के लिए वह गांव के पास के जंगल से भांग के पौधों के पत्तों को मसलकर चरस तैयार करता था। उसमें से कुछ चरस स्वयं पी लेता था तथा कुछ बेच देता था । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 378/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता आरोपी :
आकिल उर्फ गोटी पुत्र फिरदौस निवासी नई मस्जिद के पास ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष
बरामदगी:
103 ग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000/-)












Leave a Reply