
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा थाना क्षेत्र मे सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया था । जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में चौकी खडखडी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम मामूर थे इसी दौरान सूचना मिली कि कुमार धर्मशाला के पास दो पक्ष आपस मेंं लडाई- झगडा कर रहेैं हैं । सूचना पर चौकी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पंहुचे तो देखा कि दो पक्षो में आपस में पैसो के लेन देन को लेकर एक दूसरे के साथ मारपीट में उतारु थे जिनको काफी समझाने के उपरान्त भी दोनो पक्ष और उत्तेजित होकर आमदा फसाद पर उतारु हुए । जिनके द्वारा संज्ञेय अपराध करने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त चारो व्यक्तियो के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई ।
नाम पता आरोपी
शिवकुमार पुतर सुन्दर सिंह निवासी राणा कालोनी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
2-अजय कुमार पुत्र सुन्दर सिंह निवासी निवासी राणा कालोनी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
3-विनय पुत्र सुन्दर सिंह निवासी निवासी राणा कालोनी हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।
4-अखिल गुप्ता पुत्र स्व0 पवन कुमार गुप्ता निवासी नई बस्ती वाल्मिकी मन्दिर के पास भीमगौडा को0नगर हरिद्वार।












Leave a Reply