
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशन में पुलिस उच्चाधिकारीगण की देखरेख में बिखरते परिवारों को जोडने के लिए महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादो व दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सुना गया व 05 परिवारों को टूटने से बचाया गया एवं 03 प्रकरणों में सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि दी गई । बैठक में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा/ हेल्पलाईन, निशा यादव (सहायक पुलिस अधीक्षक), मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर अरूण कुमार, समाजशास्त्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता रीमा साहीम, समाज सेविका रंजना शर्मा (प्रधानाचार्य), प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर उ0नि0 अंशु चौधरी, का0 पंकज रावत व म0का0 आंचल मनवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया ।












Leave a Reply