SSP टिहरी के निर्देश पर थाना क्षेत्र नई टिहरी पुलिस एवं चौकी कैलाश गेट पुलिस टीम द्वारा थाना मुनिकीरेती एवं नई टिहरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रमुख बैंकों एवं एटीएम की गहन चैकिंग की गई |

टिहरी | आयुष अग्रवाल, इस दौरान टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक शाखाओं एवं एटीएम का निरीक्षण किया गया । टिहरी में ड्रग इंस्पेक्टर, तहसीलदार,टिहरी एवं नई टिहरी पुलिस टीम द्वारा भी नई टिहरी क्षेत्रांतर्गत मेडिकल स्टोरों की चेकिंग की गई । चैकिंग के दौरान संबंधित बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा कर्मियों को बैंक सुरक्षा संबंधी आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया गया। विशेष रूप से उन्हें निम्न निर्देश दिए गए-

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराना । सीसीटीवी कैमरों एवं अलार्म सिस्टम को हर समय कार्यशील दशा में बनाए रखना । बैंक परिसर एवं एटीएम के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा गार्ड की सतर्क उपस्थिति सुनिश्चित करना । ग्राहकों की सुरक्षा और बैंक की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना । इस दौरान चौकी पुलिस द्वारा बैंक एवं एटीएम के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग भी की गई । पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से भी अपील करता है कि वे बैंक एवं एटीएम के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *