चोरी गई स्कूटी के साथ एक अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार |

टिहरी | वादी भादू लाल शाह द्वारा सूचना दी गई थी कि उसकी एक्टिवा स्कूटी चमियाला से चोरी हो गई हैं तहरीर पर थाना घनसाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अभियोग अनावरण हेतु दिए गए उचित दिशा निर्देश के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकार टिहरी गढ़वाल के निकट पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष घनसाली के नेतृत्व में चोरी हुए वाहन स्कूटी की बारामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम में गठित की गई । गठित पुलिस टीमो द्वारा चौकी क्षेत्र चमियाला, बेलेश्वर, घनसाली आदि क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया । सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर स्थान भटेडी बैंड के पास से अभियुक्त दिव्यांशु उम्र 24 साल को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त
दिव्यांशु पुत्र लक्ष्मी प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तिसरियाना विनकखाल तहसील बालगंगा टिहरी गढ़वाल।

बरामद स्कूटी
UK14D– 0820 एक्टिवा ब्लैक कलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *