नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलते हुए हुड़दंग करने वाले वाहन चालक व साथियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर चालक को ड्रकंन ड्राईव” में किया गिरफ्तार |

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर महोदय के पर्यवेक्षण में वाहन चालकों द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के आदेश दिए गए हैं । जिसके क्रम में थाना नरेंद्र नगर से टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया । इसी दौरान चौकी जाजल पर सूचना प्राप्त हुई की HR नंबर की गाड़ी से कुछ लड़के ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहे हैं व शराब के नशे में गाड़ी को खतरनाक तरीके से लहराते हुए हुड़दंग कर रहे हैं जिस पर तत्काल *वाहन संख्या HR 38 AD 4694(सिलेरियो कार *को रोककर चेक किया तो गाड़ी से लाठी डंडे बरामद हुए गाड़ी में बैठे तीनो व्यक्तियों व चालक के मुंह से तीव्र शराब की बू आ रही थी सभी का सरकारी अस्पताल CHC खाड़ी में श्वास परीक्षण कराया गया । जिसमें शराब के सेवन करने की पुष्टि होने पर मो०वा० अधिनियम के अन्तर्गत डकंन ड्राईव की धाराओं में चालक को गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर ही सीज किया गया। व अन्य तीनों व्यक्तियों का चालान 81 पुलिस एक्ट के तहत किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अरुण पुत्र सत्यवीर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
धारा 3/181,179(1),184,185,177,146/196,190(2),194B 207 MVACT)*
2.राजेश पवार पुत्र श्री किरण पाल सिंह निवासी 123 मेन बाजार रोड प्रेम नगर एलम जिला शामली (UP) उम्र 40वर्ष
3.विशाल पुत्र आदर्श चौधरी निवासी ग्राम शोरम थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर (UP) उम्र 26 वर्ष
4.आशु चौधरी पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बिजरोल थाना बड़ौत जिला बागपत (UP) उम्र 28 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *