
रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा दौराने चैंकिंग अभियुक्त जसविन्दर पुत्र हरजीत सिंह निवासी लाल मंदिर कॉलोनी राजीव नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को 1.624 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ चक्की वाली गली लाल मंदिर कॉलोनी राजीव नगर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 488/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
जसविंदर पुत्र हरजीत सिंह निवासी लाल मंदिर कॉलोनी राजीव नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी
1.624 किलो ग्राम गांजा












Leave a Reply