
रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । आदेश के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थानों से 04 नशा तस्करों को देशी/अंग्रेजी शराब को मोटरसाइकिल/स्कूटी से परिवहन करते हुए दबोचा गया । अभियुक्त गणो के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर धारा 60 आवकारी अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत किये गये ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त गण
1-अनिकेत कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी मोहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
मु0अ0स0-479/2025
धारा 60 आवकारी अधिनियम
बरामदगी का विवरण
90 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का
2- नीरज पुत्र मोहन निवासी योगीपुरम कालोनी जमालपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार
मु0अ0स0-480/2025
धारा 60 आवकारी अधिनियम
बरामदगी का विवरण
54 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का
3-राधेश्याम पुत्र दुर्गा पाल निवासी इक्कड़ कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार
मु0अ0स0-481/2025
धारा 60/72 आवकारी अधिनियम
बरामदगी का विवरण
1-52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का
2-मोटरसाइकिल डिस्कवर नंबर UA08-0443
4-विषेक पुत्र धर्मपाल निवासी शिवलोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार
मु0अ0स0-482/2025
धारा 60/72 आवकारी अधिनियम
बरामदगी का विवरण
1-39 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का
2-30 पव्वे अंग्रेजी शराब (Royal stage) मार्का
3-स्कूटी जूपिटर नंबर UK08BC-2931












Leave a Reply