जे0 आर0 जोशी, Addl. SP द्वारा किया गया थाना चंबा का अर्द्वार्षिक निरीक्षण ।

टिहरी | जे.आर.जोशी जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना चंबा का अर्द्वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चंबा पर समस्त अस्लाह, आपदा उपकरणों एंव अन्य सरकारी सम्पत्ति, यातायात द्वारा उपलब्ध कराये गये उपकरणों, दंगारोधी उपकरणों का जी0पी0 लिस्ट से मिलान कर भौतिक निरीक्षण किया गया एवं रखरखाव को चेक कर अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । थाना के अभिलेखों का अवलोकन कर सभी रजिस्टर व रिकार्ड अद्यावधिक पाये गये । तत्पश्चात थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया तो CCTNS पर नियुक्त कर्म0गणों को प्रत्येक दिवस समस्त पोर्टल चैक करने एवं पोर्टल पर आई सभी प्रकार की शिकायतों का निराकरण हेतु थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया । थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष/महिला एवम् शिशु सहायता पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना हाजा के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं सुनी तथा अंत में विवेचकों का OR लिया गया लंबित विवेचना एवं प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस कर्मचारियों के साथ थाने के मेस में भोजन किया भोजन की गुणवत्ता को परखा साथ ही सभी कर्मचारियों को स्वस्थ एवं फिट रहने की सलाह दी । निरीक्षण के अवसर पर थाना चंबा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे । Addl. SP द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *