

रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के दिशा निर्देशन में AHTU टीम द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया । दिन उत्तरप्रदेश के दो परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया । बालक पुत्र जुगलकिशोर, उम्र 14 वर्ष, निवासी ग्राम धमरौला, जनपद बिजनौर (उ.प्र.) तीन महीने पूर्व अपने पिता को खाना देने निकला था, परंतु घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा थाना नूरपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, किंतु काफी प्रयासों के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला । वहीं बालक पुत्र विजयशंकर, उम्र 12 वर्ष, निवासी ग्राम नगहट दादीराम, मिर्जापुर (उ.प्र.) लगभग 10 दिन पूर्व विद्यालय जाने निकला था, किंतु घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने हर संभव प्रयास किए और स्थानीय थाना पटरी में सूचना दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। हरिद्वार पुलिस AHTU से सूचना मिलने पर परिजन तत्काल हरिद्वार पहुँचे ।
बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुतिकरण
दोनों बालकों को बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उचित विधिक कार्यवाही एवं काउंसलिंग उपरांत अध्यक्ष प्रिय बंधु जी के आदेश पर बालकों को खुला आश्रयगृह कनखल से मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । बालकों को सकुशल पाकर परिजनों ने भावुक होकर हरिद्वार पुलिस AHTU टीम की हृदय से सराहना की तथा एसएसपी हरिद्वार का आभार व्यक्त किया । थाना कनखल क्षेत्र से लावारिस अवस्था में बालक कृष्णा पुत्र स्व. राकेश कुमार, उम्र 8 वर्ष को भी रेस्क्यू किया गया। चिकित्सा परीक्षण उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश पर उसे खुला आश्रयगृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया। परिजनों की तलाश जारी है ।












Leave a Reply