टिहरी | जे0आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना छाम का अर्द्वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक महोदय को गार्द द्वारा सलामी दी गई । तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हाजा के अस्लाहों एवं आपदा सम्बन्धी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा अस्लाहों एवं आपदा उपकरणों के सम्बन्ध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी व तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर/कार्यालय की साफ-सफाई, मालखाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष/महिला एवं शिशु सहायता पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया व थाना हाजा के रजिस्टरों के रख-रखाव का निरीक्षण कर थाना हाजा पर उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लिया गया व थाने पर मौजूद समस्त विवेचकों का OR लिया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गई । गार्द की कमाण्ड एवं शस्त्र ड्रील उच्च कोटि की थी । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पर समस्त अस्लाह, आपदा उपकरणों एवं अन्य सरकारी सम्पत्ति, यातायात कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये उपकरणों, दंगारोधी उपकरणों का जी0पी0 लिस्ट से मिलान कर भौतिक निरीक्षण किया गया एवं रख-रखाव को चैक कर अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । तथा मौजूदा कर्म0गणों से अस्लहों की हैण्डलिंग करवायी गयी ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मालखाना निरीक्षण किया गया । सभी माल सही पाये गये तथा लावारिश माल से सम्बन्धित कार व उसमें प्राप्त लावारिस बन्दूक के निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष महोदय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । अपर पुलिस अधीक्षख
द्वारा थाना अभिलेखों का अवलोकन किया गया सभी रजिस्टर व रिकार्ड अध्यावधिक पाये गये हैं । तत्पश्चात थाना कार्यालय का निरीक्षण कर CCTNS पर नियुक्त कर्म0गणों से CCTNS के IIF फार्म व पोर्टलों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी व पोर्टल में रिपोर्ट समयावधि में अपलोड कर निस्तारण करने व अभियोग से सम्बन्धित IIF फार्म को समय से भरने की हिदायत दी गयी । सभी पोर्टलों का थानाध्यक्ष प्रतिदिन अवलोकन करेंगे तथा उनमें प्राप्त शिकायतों/सत्यापनों का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भोजनालय का निरीक्षण किया गया तो खाना मैन्यू के हिसाब से बना है चैक किया गया स्वादिष्ट है, साफ-सफाई उच्च कोटि की है । मैस मैनेजर को हिदायत दी गयी की मैस में पहाड़ी व्यजन बनाना सुनिश्चित करेंगे । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा हिदायत दी गयी कि थानाध्यक्ष स्वयं के परिवेक्षण में विवेचना के गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करवायें । थाना क्षेत्रान्तर्गत झील में लावारिस महिला का शव मिला था उसकी शिनाख्त हेतु शव से सम्बन्धित जानकारी जीपनेट पर अपलोड कर सीमवर्ती जनपदों एंव राज्यों से समन्वय कर डीसीआरबी के माध्यम से गुमशुदाओं की सूची मंगाकर मिलान करेगें । तथा पम्पलेट के माध्यम से समाचार पत्रों में विज्ञापन देने व सोशल मिडिया का शिनाख्त हेतु उपयोग करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । थाना अध्यक्ष भी बरामद अज्ञात महिलाओं के शव का आईडेंटिफिकेशन करने का प्रयास करने हेतु हिदायत की गई | अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं सुनी गई व निस्तारण के लिए बताया गया । समस्त बीट कर्म0गणों को प्रतिदिन ई-बीटबुक लॉगिन कर डेटा अपडेट करने हेतु व ई-सम्मन आदि का समय से तामील करने हेतु आदेशित किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, उ0नि0 दीपक रावत, अपर उ0नि0 श्री शिवशंकर उनियाल एवं थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक मौजूद रहे ।
















Leave a Reply