बहादराबाद | वादी जितेन्द्र कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम रोहालकी किशनपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा अपना ट्रैक्टर चोरी होने के सम्बंध में थाना हाजा पर तहरीर दी गई, जिनके आधार पर थाना बहादराबाद पर बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । अभियोगों के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी थानाध्यक्ष बहादराबाद हरिद्वार द्वारा आरोपी की तलाश/गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किये गये दौराने चैकिंग अन्नपूर्णा ढाबा बहादराबाद के पास आरोपी आजम पुत्र रईस निवासी दादूपुर गोविन्दपुर थाना रानीपुर हरिद्वार को पकडा गया । पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया कि आर्थिक तंगी के कारण छोटी-मोटी चोरी करने की योजना बनाकर बहादराबाद क्षेत्र में चोरी कर राहगिरों को बेच देते है, पहली बार बडा करने का सोचा था, लेकिन आप ने पकड लिया, बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा- 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है ।
नाम पता आरोपी
1-आजम पुत्र रईस निवासी दादूपुर गोविन्दपुर थाना रानीपुर हरिद्वार।
बरामदगी
महेन्द्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर
















Leave a Reply