शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में अवैध रूप से नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुनिकीरेती क्षेत्र से अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुये अभि0 मारकण्डेय जायसवाल पुत्र स्व0 उमेश जायसवाल निवासी- गली नं0 1 मायाकुण्ड थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 12 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । अभि0 थाना ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व कई मामलों में जेल जा चुका है। अभि0 के विरूद् सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त:- मारकण्डेय जायसवाल पुत्र स्व0 उमेश जायसवाल निवासी- गली नं0 1 मायाकुण्ड थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष
बरामदगी विवरण
1- 12 ग्राम स्मैक

आपराधिक इतिहास अभि0ः-
1-मु०अ० सं०103/19 घारा 60(i)(a)/72 Ex Actकोतवाली ऋषिकेश
2- मु०अ० सं० 240/19 घारा 60(i)(a) Ex Act कोतवाली ऋषिकेश
3-मु०अ० सं० 257/20 घारा 60 (1)A Ex Act कोतवाली ऋषिकेश
4-मु०अ० सं० 481/21 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
5-मु०अ० सं० 482/21 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
6-मु०अ० सं० 545/21 घारा 25/4 A Act कोतवाली ऋषिकेश
7-मु०अ० सं० 604/21घारा 401 IPC कोतवाली ऋषिकेश।
8-मु०अ० सं० 605/21 घारा 25/4 A Act कोतवाली ऋषिकेश ।
9-मु०अ० सं० 572/21 घारा 29 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश ।
10-मु०अ० सं० 35/19 घारा 60 (1)A Ex Act थाना रानीपोखरी ।
11-मु०अ० सं० 8/21 घारा 8/21 NDPS Act मुनिकीरेती
12-मु०अ० सं० 562/22 घारा 8/21/60 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
13-मु०अ० सं० 732/22 घारा 8/21/27A NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
14-मु०अ० सं० 38/23 घारा 2/3 Gangster Act कोतवाली ऋषिकेश
15-मु०अ० सं० 73/24 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश
16-मु०अ० सं० 355/24 घारा 8/21 NDPS Act कोतवाली ऋषिकेश ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *