हरिद्वार पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही रानीपुर पुलिस ने कार्यवाही कर 02 वारंटियों को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं का शतप्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है | कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार जनपद एवं गैर-जनपदों में दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में रानीपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी 02 वारंटियों को दबोचा । हिरासत में लिए गए वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है |

नाम पता वारंटी:
1. शुभम सोलकी पुत्र यशपाल सोलकी
निवासी: टिबड़ी, निकट तरुण हिमालय स्कूल, बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार
सम्बन्धित वाद सं०–124/25, धारा 138 एनआई एक्ट
2. महिला निवासी पीठ बाजार, रविदास मंदिर के सामने झोपड़ी, टिबड़ी, हरिद्वार, उम्र–55 वर्ष
सम्बन्धित वाद सं०–5229/24, धारा 60 एक्साइज एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *