
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर वर्ष 2022 में वादी मोहित चौहान पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सीतापुर, ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर अभियुक्त प्रवेश साबरी व अन्य के विरुद्ध आपसी मिलीभगत और षड्यंत्र रचकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन दिलाने के नाम पर वादी से कुल ₹42,16,000/- (बयालिस लाख सोलह हजार रुपये) की धोखाधड़ी करने के संबंध में मुकदमा अपराध सं0–634/22, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया था । पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर उनकी लगातार तलाश की जाती रही। किंतु घटना का मास्टरमाइंड आरोपी प्रवेश साबरी वर्ष 2022 से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचता रहा। उसकी गिरफ्तारी हेतु कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार छिपता रहा। उसके विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा ₹5000 का ईनाम घोषित किया गया । लगातार प्रयासों के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए आरोपी प्रवेश साबरी पुत्र जमील अहमद, निवासी कुरैशीयो वाली गली, मुकर्रबपुर, पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष को ग्राम मुकर्रबुर पिरान कलियर से दबोचा । आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता इनामी
प्रवेश साबरी पुत्र जमील अहमद निवासी कुरैशीयो वाली गली मुकर्रबपुर, पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
उम्र-34 वर्ष
















Leave a Reply