नशा तस्करी में वांछित घर से दबोचा, N.D.P.S. Act के मुकदमें का है आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वांछित आरोपियों के तलाश के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी फिरोज के उसके घर पर दबिश देकर दबोचा । आरोपी फिरोज कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 351/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT में वांछित था तथा गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था। वांछित को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

विवरण आरोपित-
फिरोज पुत्र निसार निवासी ग्राम कासमपुर बुड्डा हेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *