टिहरी | थाना थत्यूड़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजन व एकल नागरिक की कुशलक्षेम ली गई तथा साइबर अपराध व क्षेत्र में घूमने वाले फेरी वालों से होने वाली ठगी के संबंध में जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए । थाना लम्बगांव परिसर में ग्राम प्रहरियो की मीटिंग ली गई, जिसमें सभी को अपने-अपने गांव मे फेरी करने वाले, बाहरी, अनजान व्यक्तियों के आगमन पर तत्काल सूचना से अवगत कराने तथा गांव मे बहुत समय से बंद पड़े हुये घरों की निगरानी करने व इन घरों की सूची बनाकर थाने को उपलब्ध कराने को बताया गया साथ ही गांव में एकल रूप से निवासरत सीनियर सिटीजन की सूची बनाकर भी उपलब्ध कराने के साथ अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
यातायात/शान्ति व्यवस्था/ सत्यापन आदि को लेकर चर्चा की गई ।
सभी को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा अपने परिजनों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अवगत कराया गया।
गोष्ठी में सभी व्यक्तियों को नशे के दुस्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि यदि आपको कोई भी व्यक्ति नशा या नशे से सम्बन्धित सामाग्री बेचते हुये दिखायी दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
अवगत कराया गया यदि थाना क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुये मिलता है या शक होने पर उसकी सूचना थानें को देने हेतु अवगत कराया गया ।
















Leave a Reply