नशे के विरुद्ध SSP हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का ताबड़ तोड़ एक्शन जारी रानीपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध स्मैक के साथ 01 व्यक्ति को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली हरिद्वार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सलेमपुर पुलिया के पास से एक अभियुक्त अनमोल पुत्र सोहन निवासी सैनी मोहल्ला, थाना कनखल, हरिद्वार (उम्र 26 वर्ष) को हिरासत में लिया गया । आरोपी के कब्जे से 5.40 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/-) बरामद की गई । आरोपी ने बताया कि वह स्मैक पंकज निवासी रावली महदूद, हरिद्वार से लेकर आता है और स्थानीय नशा करने वालों को बेचता है। पुलिस द्वारा पंकज को अभियोग में वांछित किया गया है, जिसकी तलाश जारी है । आरोपित के विरुद्ध मु0अ0सं0 349/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली रानीपुर में पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपित
अनमोल पुत्र सोहन निवासी सैनी मोहल्ला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार (उम्र 26 वर्ष)

वांछित –
पंकज निवासी रावली महदूद, जनपद हरिद्वार

बरामदगी –
5.40 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹20,000/-)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *