
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रामधाम कालोनी के पास खाली मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 40-45 वर्ष का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामे की कार्यवाही की गयी तो मृतक के कलाई एवं हथेली पर कुछ चिन्ह मिले। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मोर्चरी में दाखिल करवाया गया । वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अज्ञात शवो की शिनाख्त हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त बरामद अज्ञात पुरूष की शिनाख्त के सम्बन्ध में फोटो पम्पलेन्ट जारी डी0सी0आर0बी0 के माध्यम से जनपद एवं गैर जनपद में शिनाख्त के प्रयास किये गये, इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिनाख्त के काफी प्रयास किये गये । रानीपुर पुलिस के अथक प्रयासो के उपरान्त उक्त मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र रामशरण यादव नि0 मकरंदापुर तिरवागंज कन्नोज उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनो से सम्पर्क कर हरिद्वार बुलाया गया, जिनसे जानकारी की गयी तो पता चला कि मृतक सिडकुल हरिद्वार की कम्पनी में काम करता था एवं हरिद्वार में ही निवास कर रहा था। बाद जाँच पुलिस द्वारा मृतक के पोस्टमार्टम के उपरान्त शव को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।













Leave a Reply