
रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी के निर्देशन में पथरी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान कटारपुर से चांदपुर को जाने वाले रास्ते पर नवीन कुमार नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
आरोपी का नाम पता
नवीन कुमार कृष्णा पुत्र ताराचन्द निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
01अदद देशी तमंचा 315 बोर













Leave a Reply