टिहरी | ओसिन जोशी क्षेत्राधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना थाना हिंडोलाखाल का अर्द्वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी महोदय को अपर उप निरीक्षक मनीष लामियान, गार्ड कमांडर द्वारा सलामी दी गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष/महिला डेस्क, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया l
क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना हाजा के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी । क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई । क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं सुनी गई व निस्तारण के लिए बताया गया ।
आपदा के दृष्टिगत आपदा उपकरणों का कार्यशील अवस्था में रखने एवं अधिकारी कर्मगणों को सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया |
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत, चौकी प्रभारी अंजनीसेन उ0नि0 शैलेंद्र सिंह अपर उपनिरीक्षक मनीष, अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह रावत एवं थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक मौजूद रहे ।
गोष्ठी थाना दिवस/सीएलजी सदस्य-
थाना हाजा के निरीक्षण से पूर्व थाना हाजा परिसर में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना दिवस आयोजित किया गया जिसमें थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत व्यापार मण्डल हिंडोलाखाल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया। थाना दिवस के अवसर पर महोदय द्वारा समस्या एवं सुझाव मांगे गये, उक्त थाना दिवस पर विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष हिंडोलाखाल को निर्देशित किया गया l इस अवसर पर लगभग 15 सीएलजी सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
















Leave a Reply