झबरेडा | वादी मुकदमा शाहनवाज पुत्र इलियास निवासी मोहल्ला काहरान कस्बा व थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार द्वारा कस्बा झबरेड़ा से अपनी मोटर साइकिल एच०एफ० डिलक्स रजि० नं०- UK17H 4993 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के सम्बन्ध थाना झबरेडा पर अभियोग दर्ज कराया गया था । जिसपर कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए बाइक चोरी के आरोपी को खजूरी तिराहा से चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
आजाद पुत्र शाहबाज निवासी मोहल्ला लोहारान कस्बा व थाना झबरेडा जिला हरिद्वार
बरामद माल
बाइक एच0एफ0 डिलक्स UK17H 4993
















Leave a Reply