
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | दरगाह क्षेत्र के मुख्य बाज़ार में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान गेट, बुलंद दरवाजा एवं पहाड़ी गेट पर फैले अतिक्रमण व पन्नी-तिरपाल को हटवाया गया । साथ ही दरगाह के रैन बसेरे में बाहर से आए जायरीनों की आईडी चैकिंग की गई । इसी क्रम में होटल, गेस्ट हाउस व सराय में ठहरे यात्रियों का सत्यापन भी किया गया। होटल/गेस्ट हाउस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना आईडी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दी जाए ।













Leave a Reply