थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा थाना हाजा पर वांछित चल रहे नामजद 02 अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त अवैध अस्लहो के साथ किया गया गिरफ्तार ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा कोतवाली कैम्पटी में दर्ज अभियोग मु0अ0सं0- 64/2025 धारा 109,138, 333,351(3) बीएनएस बनाम सोबिर आदि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1- सोबीर सिंह पुत्र अडीमल निवासी ग्राम शरीकपुर पो0 किठौर थाना सिम्बावली जनपद हापुड़ उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष व 2. सुखचैन सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम मुगलचक पनवा थाना तरनतारन जनपद तरनतारन पंजाब उम्र 23 वर्ष दिनाँक 24.08.2025 को घटना के उपरान्त जनता द्वारा की गयी मारपीट के बाद घायल होने से दून अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती थे, को चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज करने के उपरान्त उ0नि0 शिवराम द्वारा मय हमराहियान के दिनाँक 26.08.2025 को 21.15 बजे दून अस्पताल मोर्चरी के बाहर मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सोबीर उपरोक्त के द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गया अवैध अस्लहा एक तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस व अभियुक्त सुखचैन सिंह उपरोक्त के द्वारा घटना में प्रयुक्त किया गया अवैध अस्लहा एक तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा व 01 अदद अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

अभियुक्तगण का नाम पता-
1- सोबीर सिंह पुत्र अडीमल निवासी ग्राम शरीकपुर पो0 किठौर थाना सिम्बावली जनपद हापुड़ उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष।

2.सुखचैन सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम मुगलचक पनवा थाना तरनतारन जनपद तरनतारन पंजाब उम्र 23 वर्ष।

बरामद अवैध अस्लहों का विवरण-

अभियुक्त सोबीर से- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस

अभियुक्त सुखचैन सिंह से- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा व 01 अदद अदद खोखा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *