वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सचिन भारद्वाज की स्मृति में पंडित गंगाराम समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सचिन भारद्वाज की स्मृति में  एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें कई सामाजिक व्यक्तियों ने अपना योगदान किया | स्वर्गीय सचिन भारद्वाज के सुपुत्र सूरज भारद्वाज व उसके समस्त परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया | रक्तदान शिविर में पंडित गंगाराम समाज के सभी युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी रक्तदान करने वाले सम्मानित परिवारों को प्रमाण पत्र का सम्मानित किया | जिस अवसर पर पंडित गंगाराम समाज के अध्यक्ष आशीष भारद्वाज सभापति पंडित लव नाथ आचार्य ज्योतिषाचार्य महामंत्री कोषाध्यक्ष सोना राम आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *