यातायात पुलिस मुनि की रेती ने सरस्वती विद्या मंदिर ढालवाला में तथा घनसाली पुलिस ने GIC धूमैतिं धार में चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार छात्र- छात्राओं को विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर जन-जागरूक किए जाने को लेकर जारी दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर व चंबा के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जबकि थाना घनसाली द्वारा GIC गुमटी धार में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । कार्यक्रम में छात्राओं एवं अध्यापकों को साइबर क्राइम, महिला व बाल अपराध, पॉक्सो आदि जैसे गंभीर अपराधों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । फाइनेंशियल फ्रॉड, महिला एवं बालकों से संबंधित अपराध, पॉक्सो* एवं अन्य अपराधों पर संबंधित टोल फ्री नंबरों यथा:– 1930, 1090, 1098, 112 पर सूचना देने हेतु जागरूक किया गया । दोनों जगहों पर जन-जागरुकता कार्यक्रम में लगभग 70-80- छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य जी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग का धन्यवाद प्रकट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *