भगत सिंह चौक के पास लावारिस अवस्था में घूमते हुये मिला था बालक काफी प्रयासो के उपरान्त बालक के परिजनो की जानकारी कर परिजनो के सुपुर्द किया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि भगत सिंह चौक के पास एक अबोध बालक उम्र करीब 10-12 वर्ष लावारिस अवस्था में घूम रहा है, सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बालक को सुरक्षा के दृष्टिगत सरंक्षण में लेकर उक्त अबोध बालक से पूछताछ की गयी तो उक्त बालक मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपना नाम पता एवं परिजनो की जानकारी नही दे पा रहा था । रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त बालक के परिजनो की काफी खोजबीन/तलाश की गयी, एवं आस पास के थाना/चौकियो से भी जानकारी की गयी। रानीपुर पुलिस द्वारा काफी प्रयासो के उपरान्त उक्त बालक के सुल्तानपुर आदमपुर थाना लक्सर हरिद्वार का होने की जानकारी हुई, जिस पर पुलिस ने उक्त बालक के परिजनो को थाने पर बुलाकर बालक को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । जिस पर बालक के परिजनो द्वारा बालक मिलने की खुशी जाहिर करते हुये हरिद्वार पुलिस की प्रसंशा करते हुये धन्यवाद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *