
रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वादी कँवरपाल पुत्र कालूराम निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर द्वारा थाना भगवानपुर पर तहरीर दी गई कि प्रतिवादीगण ने उसके पुत्र गौरव को कमरे में बंद कर जान से मारने की नीयत से चाकू व कैंची से उसके शरीर व गर्दन पर वार किया । वादी व अन्य व्यक्तियों द्वारा छुड़ाने का प्रयास करने पर अभियुक्तगण ने लाठी-डण्डों व धारदार हथियारों से हमला कर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी । इस संबंध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0-283/25 प्रभावी धाराओं में पंजीकृत किया गया । कोतवाली भगवानपुर द्वारा आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु टीम बनाकर दबिश दी गई तथा तीन आरोपियों को दबोचा गया।
नाम पता आरोपी
1. विजयपाल पुत्र बुच्चा निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष
2. मुन्ना पुत्र बुच्चा निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
3. अरुण पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार













Leave a Reply