“ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत ज्वालापुर पुलिस ने 01 बेहरुपिया बाबा दबोचा जादू टोना आदि कलाओं से कर रहा था लोगों को आकर्षित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई | चेकिंग के दौरान मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति बाबाओं के भेष में तंत्र-मंत्र व जादू-टोना दिखाकर आमजन एवं यात्रियों को आकर्षित कर भीड़ एकत्र कर रहा था । जिससे कानून-व्यवस्था भंग होने की संभावना उत्पन्न हो रही थी । उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड़कर धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. में हिरासत में लिया गया । व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता बेहरुपिया
हरजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. सुखचैन सिंह
निवासी पटटीयां कॉलोनी, थाना सलीम टापड़ी, जिला लुधियाना (पंजाब)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *