हरिद्वार पुलिस की असमाजिक तत्वो पर पेनी नजर अवैध तमंचे के साथ चढा एक व्यक्ति हरिद्वार पुलिस के हत्थे लोगों में रौब झाड़ने के लिये रखता था तमंचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर संकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया । SSP हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से चैकिंग के दौरान गंगदासपुर निवासी गौरव नाम के एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

आरोपी का नाम पता
गौरव पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम गंगदासपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *