हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बदमाश महिला से चैन स्नेचिगं की घटना को दिया था अंजाम, साथी की तलाश जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र गोविन्दपुरी में दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसपर वादी अमन कौशिक स्व0 बिशनलाल शर्मा निवासी 51 गोविन्दपुरी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दिनांक 15.08.25 मु0अ0सं0 420 वर्ष 2025 धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीमें गठित कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज चैक कर कठिन परिश्रम करते हुये घटना में सम्मलित आरोपी सोनू पुत्र बृजपाल को रेलवे स्टेशन पानीपत हरियाणा से दबोचा गया ।

नाम पता अभियुक्त
1- अभियुक्त सोनू पुत्र बृजपाल निवासी नयाबांस थाना झिझांना जनपद शामली उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष

बरामदगी
मोबाइल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *