SSP हरिद्वार के आदेशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने एवं सार्वजनिक/खुले स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया । रनीपुर मोड़, शिव मूर्ति, पुल जटवाड़ा, हरिलोक तिराहा, नहर पटरी सहित विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की गई। इसी क्रम में शराब के ठेकों के आसपास संचालित रेस्टोरेंट/ढाबों पर भी छापामारी की गई ।

कुल कार्यवाही का विवरण:
1. 08 चालान (81 पुलिस अधिनियम) – ₹2000
2. 02 चालान (धारा 185 MV Act) – 02 वाहन सीज
3. 04 चालान (दोषपूर्ण नंबर प्लेट, MV Act) – ₹2000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *