एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर चलाया गया सत्यापन अभियान 145 किरायेदारों,घरेलू नौकरों व बाहरी व्यक्तियों का मौके पर ही किया गया सत्यापन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियों,फड/ठेले लगाने वालों, किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । ज्वालापुर पुलिस द्वारा टीमें बनाकर सुभाष नगर में किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 04 मकान मालिको के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल ₹40000/ का चालान कर चलानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है। अभियान के दौरान व 04 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹ 1000/- की धनराशि वसूली गई व 45 बाहरी व्यक्तियों,फड़ फेरी लगाने वालों ,किरायेदारों व घरेलू नौकरों का मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *