उर्स मेला के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस सतर्क हरिद्वार पुलिस का यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण पर विशेष फ़ोकस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | दरगाह हज़रत साबिर पाक के 757वें उर्स के अवसर पर बरेली शरीफ़ से पैदल यात्रा करते हुए लगभग 120 श्रद्धालुओं का जत्था “साबरी झंडा” लेकर दरगाह पिरान कलियर पहुँचा । परंपरा अनुसार यह झंडा दरगाह के गद्दीनशीन की कोठी पर ले जाया जाएगा, जहाँ से शाम के समय इसे दरगाह पर चढ़ाया जाएगा । उर्स की रीतियों के क्रम में चाँद दिखने पर रात्रि में ‘मेहंदी डोरी’ की रस्म अदा की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *