हरिद्वार पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा लगाते हुये एक आरोपी को धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 1560 रू0 व सट्टा पर्ची किये बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान के अन्तर्गत दिनांक 23.08.2025 की रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पथरी पावर हाउस पुलिया के पास अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 शादाब उर्फ नानू पुत्र मसर्रत निवासी सलेमपुर महदूद कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर अभि0 के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1560/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 342/25 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार आरोपी-

1- शादाब उर्फ नानू पुत्र मसर्रत निवासी सलेमपुर महदूद कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

बरामदगी- सट्टा पर्ची व 1560/- रू0 नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *