
रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेशानुसार आज कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान बीकानेर मिष्ठान भंडार वाली गली, नवोदय नगर एवं शिवम विहार, रोशनाबाद में संचालित किया गया, जिसमें कोतवाली सिडकुल के समस्त उपनिरीक्षकगण व पर्याप्त पुलिस बल सम्मिलित रहे । इस दौरान कुल 105 मकानों का सत्यापन किया गया। जांच में 26 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध कुल ₹2,60,000/- के चालान किए गए ।













Leave a Reply