शान्ति भंग के जुर्म में 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार सड़क पर सरेआम 02 सगे भाईयों को शांति व्यवस्था भंग करना पड़ा भारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | ग्राम बादीवाला मे पारिवारिक विवाद को लेकर 02 सगे भाई अमित काम्बोज पुत्र बालेश्वर नि0 बादीवाला थाना बुग्गावाला उम्र 33वर्ष व सचिन काम्बोज पुत्र बालेश्वर नि0 बादीवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 36 वर्ष सडक सरेआम आमदा फसाद हो रहे थे तथा गिर पड़ रहे थे जब पुलिस कर्मगणों द्वारा उक्त व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया तो नही माने और अधिक उत्तेजित होकर पुलिस बल से उलझने लगे, अन्य कोई चारा न देख उक्त व्यक्तियों को जुर्म धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया । उक्त दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार न किया जाता तो कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे ।

नाम पता गिरफ्तार व्यक्ति
01- अमित काम्बोज पुत्र बालेश्वर नि0 बादीवाला थाना बुग्गावाला उम्र 33वर्ष
02- सचिन काम्बोज पुत्र बालेश्वर नि0 बादीवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 36वर्ष अन्तर्गत धारा 170 BNSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *