
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, IPS के निर्देशानुसार पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । इस शिविर में जनपद की सभी कोतवालियों एवं थानों से 02-02 पुलिस कर्मियों को सम्मिलित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को यह बताया गया कि अज्ञात शवों के फिंगरप्रिंट किस प्रकार सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से लिए जाएँ । इस प्रक्रिया से शव की पहचान सुनिश्चित कर परिजनों तक सूचना पहुँचाने में किस प्रकार सहायता मिलती है । यह प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा अज्ञात शवों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ।













Leave a Reply